मुंबई, 18 अप्रैल। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उनकी एक जाति विशेष पर की गई अभद्र टिप्पणी के कारण कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है। सोशल मीडिया पर उनकी इस कथित टिप्पणी के खिलाफ अब वकील आशुतोष दुबे ने मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामला दर्ज करने की अपील की है।
दुबे का कहना है कि कश्यप की टिप्पणी अपमानजनक और भड़काऊ है, जो समाज में नफरत फैलाने का काम करती है।
शिकायत में कहा गया है कि अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर ब्राह्मणों के बारे में "अभद्र" टिप्पणी की। वकील दुबे का आरोप है कि यह बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह एक विशेष समुदाय के प्रति द्वेष को भी भड़काता है।
उन्होंने यह भी कहा कि कश्यप की यह टिप्पणी भारतीय संविधान की मूल भावना का उल्लंघन करती है और यह भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती है।
दुबे ने कहा कि एक सार्वजनिक व्यक्ति के नाते अनुराग कश्यप की जिम्मेदारी है कि वे अपने शब्दों से सामाजिक समरसता को बनाए रखें, न कि किसी समुदाय को अपमानित करें।
उन्होंने मुंबई पुलिस से अनुरोध किया है कि इस विवादास्पद टिप्पणी का त्वरित संज्ञान लिया जाए और बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए। साथ ही, मामले की गहराई से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले पर अभी तक अनुराग कश्यप की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह पहली बार नहीं है जब अनुराग कश्यप अपने बयानों के कारण विवादों में आए हैं। वे पहले भी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के चलते आलोचना का सामना कर चुके हैं।
--News Media
डीएससी/एकेजे
You may also like
राजस्थान के इस जिलें मे खनन माफिया बेख़ौफ़! बॉर्डर होमगार्ड का अपहरण कर जंगल में ले जाकर बुरी तरह पीटा, जानिए पूरा मामला
प्रह्लाद जोशी ने की कर्नाटक में छात्रों से पवित्र धागा उतरवाने की निंदा, बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर भी जताई चिंता
हिसार : हरियाणा कृषि विवि की उन्नति सभी कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम : प्रो. बीआर काम्बोज
एचआरटीसी को आत्म निर्भर बनाने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम : अजय वर्मा
फार्मासिस्ट रेगुलेशन 2015 उप्र में लागू करवाने काे हम संघर्ष करेंगे : संदीप बडोला